Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हो गये मनोज कुमार, जुटे सितारे

पंचतत्व में विलीन हो गये मनोज कुमार, जुटे सितारे
विज्ञापन

अलविदा भारत कुमार : पंचत्तवों में विलीन हुए मनोज कुमार, बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी, कभी भारत को अपनी फिल्मों में जीने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज हर भारतीय की यादों में जी रहे हैं। मनोज ने 87 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार के बेटे कुणाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। 

एक्टर को आखिरी विदाई देते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी का हाल बेहाल हो गया था, वो फूट-फूटकर रोने लगी। मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में हुआ। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से जुड़ी तमाम हस्तियां पहुंची। मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते हुए सबकी आंखें नम हो गयीं। 

मनोज कुमार के निधन के बाद से उनके लिए हर कोई भावुक और मायूस दिखा और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उन्हें आखिरी विदाई पर श्रद्धांजलि देने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर अभिषेक, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सिलेब्रिटीज पहुंचे। 

बता दें कि शुक्रवार को उनके निधन के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया। दरअसल उनकी फैमिली के कुछ सदस्य विदेश में थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार आज किया गया। 

धर्मेन्द्र से लेकर हेमा मालिनी, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत जैसी तमाम सिलेब्रिटीज ने एक्टर के निधन पर दुख जताया और उन्हें याद किया। बताया जाता है कि मनोज कुमार 21 फरवरी से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर उम्र को लेकर सांस और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,476