Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

15 अप्रैल से होगी आर्या डिजिटल ओटीटी के 3 वेब स्टोरी की शूटिंग

15 अप्रैल से होगी आर्या डिजिटल ओटीटी के 3 वेब स्टोरी की शूटिंग
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर बनने जा रही वेब स्टोरी फरेबी, रोशनी और ब्लाइंड लव की शूटिंग 15 अप्रैल  से शुरू होगी। प्री - प्रोडक्शन की तैयारी हो चुकी हैं। वहीं कलाकारों का चयन भी किया जा चुका है। 

प्रोडक्शन शुरू कर जल्दी ही पोस्ट प्रोडक्शन भी किया जायेगा और आगामी माह तक रिलीज करने की भी योजना हैं।वेब स्टोरी के प्रत्येक भाग में एक अलग -अलग कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। वहीं,सभी कहानियों में मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी हैं। जो समाज और व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़ा हुआ है। 

रोशनी मर्डर मिस्ट्री,ब्लाइंड लव प्रेम कहानी और फरेबी फैमिली ड्रामा पर आधारित हैं। जिसमें अलग-अलग कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। फरेबी में अभिनेत्री पल्लवी सिंह, अभिनेता अभिनव कुमार एवं गौतम सुरी, रोशनी में अभिनेत्री कुमकुम सेंगर, मानसी प्रजापति एवं पल्लवी राय और ब्लाइंड लव में अभिनेत्री खुशी मौर्या, अभिनेता यश कुमार अभिनय करेंगे। 

निर्मात्री पूनम दुर्गेश सिंह, सह निर्माता राहुल चौरसिया, निर्देशक व डीओपी राम यादव, ओटीटी हेड प्रदीप सिंह, ओटीटी क्रिएटिव कुंदन सिंह हैं। शूटिंग मुंबई में की जायेगी। उक्त जानकारी आर्या ग्रुप आॅफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,478