Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

पेरिस में परफेक्ट ग्लोबल चार्म बनीं दीपिका पादुकोण

पेरिस में परफेक्ट ग्लोबल चार्म बनीं दीपिका पादुकोण
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की आइकॉन और ग्लोबल सेंसेशन दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में लुई विटॉन के शो में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज करायी। लुई विटॉन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते, दीपिका ने इस लग्जरी ब्रांड के एक्सक्लूसिव आउटफिट में जबरदस्त एलीगेंस और सोफिस्टिकेशन बिखेरा। आइफेल टावर के बैकड्रॉप में दीपिका का यह लुक किसी क्लासिक फैशन स्टेटमेंट से कम नहीं था। 

उन्होंने व्हाइट ओवरसाइज्ड कोट के साथ ब्लैक हील्स और ग्लव्स पहने, बालों को खूबसूरती से स्कार्फ से बांधा और अपने लुक को रेट्रो टच देते हुए क्लासिक रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया। दीपिका पादुकोण पेरिस के फेमस लूवर पैलेस के द कूर कैरे डू लूवर में लुई विटॉन के शो में शिरकत कर रही हैं। ये सिर्फ कोई फैशन इवेंट नहीं, बल्कि इंडिया के ग्लोबल लेवल पर बढ़ते दबदबे की एक और मिसाल है। 

लुई विटॉन और कार्टियर जैसे बड़े इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स की पहली इंडियन एंबेसडर बनकर, दीपिका ने न सिर्फ अपने लिए बल्कि आने वाले टाइम में बाकी इंडियन सेलेब्स के लिए भी नये रास्ते खोल दिये हैं। अपने क्लासिक और विंटेज टच वाले लुक में दीपिका फिर से छा गयी हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उनका ग्लोबल अपीयरेंस कुछ खास रहा, जहां उन्होंने एलिगेंस और ग्रेस का ऐसा कॉम्बिनेशन दिखाया कि हर कोई बस देखता रह गया। 

लुई विटॉन की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर दीपिका पादुकोण फैशन वर्ल्ड में जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में वह दुबई में कार्टियर के 25वें एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में ब्लैक ब्यूटी के रूप में नजर आयी थीं, उसके बाद अबू धाबी में फोर्ब्स समिट में उन्होंने गोल्डन गर्ल बनकर सभी को चौंका दिया। लुई विटॉन की पहली भारतीय हाउस एंबेसडर बनने का यह सफर उनके करियर का एक बड़ा माइलस्टोन है, जो उनके ग्लोबल इम्पैक्ट को और मजबूत करता है। उनका यह लुक आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उन्हें होली आइकॉनिक क्वीन!!, दीपिका से नजरें नहीं हट रहीं, वो कमाल की लग रही हैं, ये औरत सच में किसी विजन जैसी है और अब एफिल टावर को टक्कर मिल गयी, कौन ज्यादा खूबसूरत है। जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। दीपिका का हर लुक उनके स्टाइल और एलीगेंस का एक नया स्टैंडर्ड सेट कर रहा है। 

मां बनने की खूबसूरत जर्नी एंजॉय करने के साथ ही दीपिका पादुकोण ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर भारत का दमदार प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनकी गैरमौजूदगी को फैंस ने जरूर महसूस किया, लेकिन अब वह लगातार अपने पावरफुल और स्टनिंग अपीयरेंस से सभी को चौंका रही हैं। पेरिस फैशन वीक में लुई विटॉन के लिए उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ फैशन आइकॉन ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,478