Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

शर्वरी बनीं स्प्राइट की महिला ब्रांड एंबेसडर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शर्वरी बनीं स्प्राइट की महिला ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री शर्वरी, स्प्राइट की महिला ब्रांड एंबेसडर बन गयी हैं। स्प्राइट इंडिया ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि शर्वरी अब उनकी नई ब्रांड एंबेसडर होंगी। अपनी सहज और आकर्षक शख्सियत के लिए जानी जाने वाली शर्वरी स्प्राइट के फ्रेश, यंग और कूल एटिट्यूड को पूरी तरह से दशार्ती हैं। 

प्रतिभाशाली शर्वरी को उनकी पीढ़ी की बेहतरीन अभिनेत्री माना जा रहा है। 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर मुंज्या, ग्लोबल हिट महाराज और दमदार एक्शन-थ्रिलर वेदा जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनायी है। अब स्प्राइट के नये कैंपेन स्प्राइट, ठंड रख के लिए उन्हें ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया है। 

स्प्राइट हमेशा से ही अपने फ्रेश और मजेदार अप्रोच से ग्राहकों से जुड़ने के लिए जाना जाता है। इसलिए, इस पीढ़ी की सबसे ज्यादा कनेक्ट होने वाली शर्वरी को इस कैंपेन की लीड बनाया गया है। स्प्राइट का यह नया कैंपेन ग्राहकों को हर स्थिति में कूल और कॉन्फिडेंट रहने का संदेश देता है।

विज्ञापन