Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 421
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

किसी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है फिल्म लवइज फॉरएवर : राहुल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
किसी सच्ची घटना पर आधारित नहीं है फिल्म लवइज फॉरएवर : राहुल
विज्ञापन
  • किसी भी फिल्म या किसी सत्य घटना से इंस्पायर नहीं है लव इज फॉरएवर : राहुल बी कुमार

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता राहुल बी कुमार का कहना है कि उनकी आने वाली हॉरर फिल्म लव इज फॉरएवर किसी भी फिल्म या किसी सत्य घटना से इंस्पायर नहीं है।

राहुल बी कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव इज़ फॉरएवर को लेकर चर्चा में हैं।राहुल बी कुमार ने बताया, लव इज़ फॉरएवर किसी भी फिल्म या किसी सत्य घटना से इंस्पायर नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक फिल्म है। 

फिल्म देखने के बाद दर्शकों को शाहरुख खान की डर और नाना पाटेकर की फिल्म अग्नि साक्षी की याद आयेगी, लेकिन यह फिल्म उससे काफी अलग है।इस फिल्म में मेरी बहुत ही अहम भूमिका है। इसमें मेरी कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका है। जिस लड़की को पसंद करता हूं उसी से शादी हो जाती है। उसके बाद उसके जीवन में क्या- क्या घटित होता है। 

यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। यह अब बनी हॉरर फिल्मों से काफी अलग है। राहुल बी कुमार ने बताया, इस फिल्म में काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। यह उस तरह की हॉरर फिल्म नहीं है, जिस तरह की हॉरर फिल्में महेश भट्ट बनाते हैं। 

पहले की हॉरर फिल्मों में अडल्ट सीन बहुत होते थे। आज की जनरेशन उस तरह की हॉरर फिल्में नहीं पसंद करती है। उन्हें अच्छा कंटेंट देखना पसंद है। हमारी फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। इसमें सभी कलाकारों ने बहुत ही अच्छा काम किया है। 

इस फिल्म में मेरे को-स्टार रुसलान मुमताज और कर्णिका मंडल हैं। रुसलान मुमताज के साथ इस फिल्म में पहली बार काम कर रहा हूं। कर्णिका मंडल के साथ पहले काम कर चुका हूं। दोनों के साथ ही इस फिल्म काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है।

शूटिंग खत्म होने के बाद भी मैं सेट पर एक सप्ताह तक सारी चीजों को समझने में रुका रहा। मैं साउथ में पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुका हूं, वो मुझे जानते थे। निर्देशक एस.श्रीनिवास ने बहुत ही अच्छा काम किया है और कलाकारों से बहुत ही प्यार से काम निकलवाया है। 

राहुल बी कुमार ने बताया कि साउथ के लोग हमेशा काम में आगे रहते हैं और आगे भी रहेंगे। उनका काम करने का तरीका हमारे बॉलीवुड से बहुत अलग है। हम हिंदी फिल्म बनाते हैं और इंग्लिश में बात करते हैं। लेकिन साउथ के लोग जिस भाषा में फिल्म बनाते हैं, उसी भाषा में बात करते हैं। 

यहां तक कि सामने वाला अभिनेता जो भाषा समझता है, उसी भाषा में सीन समझाते हैं।इसके बाद मेरी एक फिल्म हथौड़ा सिंह आयेगी। यह बहुत ही अच्छी फिल्म है। इसके अलावा मेरी एक और फिल्म जैकी भाई आयेगी। इसमें मेरी लीड भूमिका है। इसमें कर्णिका मंडल और मिमोह चक्रवर्ती जैसे कई बड़े सितारे हैं।

विज्ञापन