Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

देवा में गहरा और खतरनाक किरदार निभायेंगे शाहिद कपूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देवा में गहरा और खतरनाक किरदार निभायेंगे शाहिद कपूर
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म देवा को लेकर कहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार गहरा और खतरनाक होने वाला है। शाहिद कपूर ने इस वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति सेनन के साथ काम किया है। अब फैंस उनकी अगली फिल्म देवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। 

शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करते हुए, इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म देवा के किरदार को लेकर एक मिस्टीरियस कैप्शन लिखा है। शाहिद कपूर ने लिखा है- प्रीप टाइम ... नया साल नया माल... अगला किरदार, अगली फिल्म, मैं ऐसा क्या कर सकता हूं जो मैंने पहले नहीं किया?... 

जंगल में खोया हुआ... लेकिन आप तब तक ओरिजिनल नहीं हो सकते जब तक खोने के लिए तैयार न हों... देवा का किरदार गहरा, खतरनाक, लेकिन फिर भी नाजुक और शालीन था... ये नया किरदार कौन होगा... अभी तक कोई अंदाजा नहीं... लेकिन खुद को फिर से तलाशने का ये सफर कितना खूबसूरत है! किरदार को लेकर इशारा करते हुए लिखा- 90 के दशक के खतरनाक गैंगस्टर में ढल रहा हूं। 

फिल्म देवा जाने-माने मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की निर्देशित है और इसे जी स्टूडियोज और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म लगभग एक साल बाद सुपरस्टार शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आयेंगे। यह फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन