Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

17 जनवरी को रिलीज होगी कंगना की फिल्म इमरजेंसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 जनवरी को रिलीज होगी कंगना की फिल्म इमरजेंसी
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी, 17 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी खूब चर्चा में रही है। इस साल 06 सितंबर को फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब इमरजेंसी की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है, 17 जनवरी 2025, देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की नियति बदल दी। इमरजेंसी से पर्दा हटेगा सिर्फ सिनेमा में। 

जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, इमरजेंसी की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,583