Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

शर्वरी बनना चाहती हैं भारत की अगली एक्शन स्टार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शर्वरी बनना चाहती हैं भारत की अगली एक्शन स्टार
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री शर्वरी का कहना है कि वह भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी ने खुलासा किया है कि उनका पसंदीदा जॉनर एक्शन है। शर्वरी इन दिनों वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रही हैं। अल्फा को वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म बताया जा रहा है, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। 

शर्वरी का कहना है कि यदि किस्मत ने साथ दिया, तो वे भारत की अगली एक्शन स्टार बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे एक्शन जॉनर बेहद पसंद है और मैं अपनी बहन के साथ एक्शन फिल्में देखना पसंद करती हूं। इसलिए जब मुझे अल्फा का आॅफर मिला, तो मैंने तुरंत हामी भर दी। मन ही मन मैं हमेशा एक्टर के तौर पर एक्शन करना चाहती थी। 

अब मेरा सपना सच हो रहा है।मेरा हमेशा से मानना था कि एक्शन स्टार्स को शूटिंग के दौरान बहुत मजा आता है क्योंकि वे स्टंट्स करते हैं। अब इस फीलिंग को खुद अनुभव कर रही हूं और यह वाकई मजेदार है लेकिन शारीरिक रूप से बहुत थकाऊ भी। मैं 200 प्रतिशत मेहनत कर रही हूं और उम्मीद करती हूँ कि लोग मुझे अल्फा में पसंद करेंगे! मैं आने वाले समय में एक एक्शन स्टार बनना चाहती हूं, और इसके लिए अल्फा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

पहली महिला-केंद्रित वाईआरएफ स्पाय यूनिवर्स फिल्म को एक्शन का शानदार अनुभव बनाने के लिए आदित्य चोपड़ा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अल्फा का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जो वैश्विक स्तर पर हिट सीरीज द रेलवे मैन के लिए भी मशहूर हैं, जिसका निर्माण भी वाईआरएफ ने किया था।

विज्ञापन