Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

सलमान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सलमान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता शाहरुख खान को गुरुवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आयी और मामले की छानबीन करने लगी। जांच में पाया कि फोन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से की गयी।

मुंबई पुलिस जांच के लिए रायपुर पहुंची, जिसमें पता चला कि मोहम्मद फैजान खान, जो पेशे से वकील है, उसके नंबर से कॉल किया गया था। पुलिस ने आरोपी फैजान से घंटों पूछताछ की और नोटिस दिया। अब आरोपी फैजान का बयान भी सामने आ चुका है। उसने बड़ा खुलासा कर दिया है। आरोपी मोहम्मद फैजान खान ने मीडिया से बातचीत में बताया, दो नवंबर को मेरा फोन चोरी हो गया था जिसकी शिकायत मैंने खमारडीह थाने में की थी। 

आज स्थानीय पुलिस के साथ बांद्रा थाने के दो पुलिस कर्मी मेरे पास आये थे और बताया कि आपके फोन से शाहरुख खान को कॉल गया है। उन्होंने दो घंटे पूछताछ की। फैजान ने कहा कि वह राजस्थान के मूल निवासी हैं, एक फिल्म में हिरण वाले दृश्य को लेकर उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ पहले मुंबई में शिकायत दर्ज करायी थी। 

उन्होंने बताया, मैंने अंजाम फिल्म को लेकर पहले शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत की थी जिसमें वह हिरण को मार कर लाते हैं। उसका मैंने विरोध किया था और मुंबई में इसकी शिकायत की थी। फैजान ने अभिनेता को धमकी भरा कॉल करने की पीछे साजिश की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,577