कमल हसन ने फिल्म अमरन बनाने का खुलासा किया
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और निर्माता कमल हसन ने फिल्म अमरन बनाने का खुलासा किया है। कमल हासन, आर महेंद्रन और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित अमरन 31 अक्टूबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। अमरन में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म प्रेम, त्याग और देशभक्ति से भरपूर कहानी का वादा करती है।
अमरन की कहानी की खोज कैसे हुई, इस बारे में बात करते हुए कमल हासन ने कहा, हमने इस कहानी को नहीं चुना, हम यह नहीं कह सकते कि हमने इस कहानी को चुना है। यह हुआ है, और हमें इसे पाकर गर्व है। इसमें हमारी भूमिका बस यही है कि हमने अपना कर्तव्य निभाया है, बस इतना ही।