Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

डिओर की नई ब्रांड एंबेसडर बनीं सोनम कपूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डिओर की नई ब्रांड एंबेसडर बनीं सोनम कपूर
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। फ्रांस की प्रतिष्ठित लक्जरी फैशन हाउस डिओर ने ग्लोबल फैशन आइकन, अभिनेत्री और निर्माता सोनम कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सोनम कपूर अब मारिया ग्राजिÞया चिउरी द्वारा तैयार की गई डिओर की कलेक्शंस का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

अपने नये एंबेसडर के रूप में डिओर के साथ अपनी साझेदारी पर बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा कि यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है कि मैं डिओर की कहानी का हिस्सा बन रही हूं, जो फैशन की दुनिया में रचनात्मकता और एलिगेंस को फिर से परिभाषित कर रहा है। 

उनकी प्रत्येक कलेक्शन बारीक कारीगरी और धरोहर का उत्सव है, जो मेरे स्टाइल के साथ गहरे स्तर पर मेल खाता है। यह साझेदारी डिओर और भारत के बीच सांस्कृतिक समन्वय का एक और महत्वपूर्ण कदम है, और मैं उत्साहित हूं कि हम इसे आगे कहां ले जायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,743