Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

बिग बी को वड़ा पाव पसंद है...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिग बी को वड़ा पाव पसंद है...
विज्ञापन

वड़ा पाव खाना बहुत पसंद करते हैं अमिताभ बच्चन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन को वड़ा पाव बेहद पसंद है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16, के आने वाले एपिसोड में, गुजरात निवासी कला और शिल्प और संगीत की शिक्षिका, प्रतियोगी हर्षा उपाध्याय हॉट सीट पर बैठेंगी। 

खाने से संबंधित सवाल के बाद एक खुशनुमा बातचीत के दौरान, हर्षा उपाध्याय ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उन्हें चूरमा पसंद है, जिस पर उन्होंने हंसते हुए खुलासा किया कि भले ही उन्होंने सभी व्यंजनों का स्वाद न चखा हो, लेकिन एक स्नैक उन्हें बेहद पसंद है- वड़ा पाव! 

उन्होंने कहा, उससे बढ़ कर कोई चीज नहीं है, छोटा सा है पर लेकिन इतना बढ़िया है... हर जगह मिलता है। सिर्फ देश में ही नहीं पर विदेश में भी। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,741