Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निकिता पोरवाल ने जीता फेमिना मिस इंडिया का खिताब
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया। मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल फेमिना मिस इंडिया 2024 बन गयी हैं। उन्हें वर्ष 2023 की विजेता रही चुकीं नंदिनी गुप्ता ने ताज पहनाया। 

निकिता अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फिनाले की शुरुआत टॉप 30 स्टेट विनर्स के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई। दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनरअप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। 

निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया। शीर्ष 15 प्रतिभागियों को प्रश्नोत्तर खंड में अंतिम परीक्षा का सामना करना पड़ा, जिसमें डिजाइनर निकिता म्हसालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे। 

फिनाले कोराघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज के प्रदर्शन ने और भी रोशन कर दिया। संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं नेहा धूपिया ने भी समारोह में चार चांद लगाए।फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत राइज आफ क्वीन भी लॉन्च किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,748