Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

बिग बी की नातिन नव्या की एक्टिंग में कोई रूचि नहीं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिग बी की नातिन नव्या की एक्टिंग में कोई रूचि नहीं
विज्ञापन

एक्टर नहीं बनना चाहती हैं नव्या नवेली नंदा

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा एक्टर नहीं बनना चाहती हैं। नव्या नवेली नंदा शोबिज का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद, नव्या का बहुत बड़ा फैनबेस है। उनका पॉडकास्ट, व्हाट द हेल नव्या अपने दो सफल सीजन के साथ हिट रहा है। नव्या अपने पिता निखिल नंदा के नक्शेकदम पर चल रही हैं और अपने फैमिली बिजनेस में शामिल हो गयी हैं। 

नव्या नवेली नंदा हाल ही में इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2024 में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया है कि वह एक्टर नहीं बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से उनकी पसंद का है। चाहे मैं किसी भी बैकग्राउंड से आती हूं, मैं हमेशा से यही करना चाहती थी। मैं उन सभी अवसरों के लिए आभारी हूं जो आज मेरी रियलिटी हैं। भारत में कई लोगों के लिए ये रियलिटी नहीं है। मैं कभी भी एक्टिंग नहीं करना चाहती थी। 

नव्या नवेली नंदा ने ये भी बताया कि आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला लेने के बाद उन्होंने ट्रोलिंग से कैसे डील किया था। नव्या ने कहा, मैं वास्तव में लोग जो कहते हैं उसका बुरा नहीं मानती। मेरे लिए फीडबैक देखना जरूरी है, यह मुझे एक बेहतर इंसान, एक बेहतर एंटरप्रेन्योर और एक बेहतर भारतीय बनायेगा।

मैं इसे स्वीकार करती हूं मैं एक बहुत ही अलग रियलिटी से आई हूं। लोगों के पास इसके बारे में कहने के लिए कुछ होगा। हालांकि, मैं उसके गोल्स और एंबीशन पर फोकस नहीं करती हूं कि लोग क्या नेगटिवली कहते हैं, मैं इसका इस्तेमाल अपनी जर्नी को बेस्ट बनाने में करती हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,739