Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार पर्दे पर काम करने जा रही हैं। रश्मिका और अमिताभ फिल्म गुडबॉय में साथ नजर आने वाले हैं।अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग के जरिए जानकारी देते हुए नई फिल्म गुडबॉय के बारे में भी बताया था। बताया जा रहा है कि गुडबाय की शूटिंग 5 अप्रैल या 6 से शूटिंग शुरू होने जा रही है। फिल्म के मुख्य पार्ट की शूटिंग चंडीगढ़ में होगी, साथ ही शहर के कुछ हिस्सों को मुंबई के एक स्टूडियो में बनाया गया है। पहले शेड्यूल के लगभग एक महीने तक चलने की उम्मीद है, जिसके बाद कलाकार अलग अलग कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ और हरिद्वार चले जाएंगे। गुडबॉय का निर्माण एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन