Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : घटना को अंजाम देने से पहले चार अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : घटना को अंजाम देने से पहले चार अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन

आपराधिक वारदात को देने जा रहे थे अंजाम

रास्ते में ही पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। बगोदर पुलिस ने चार देसी कट्टा, 19 जिंदा कारतूस और एक आईफोन के साथ चार अपराधियों को दबोचा है। पकड़े गए सभी अपराधी किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक शर्मा ने मामले की जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र से दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी अवैध हथियार खरीदारी कर बगोदर की ओर जा रहे हैं।

अपराधियों के द्वारा अपराध की बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की योजना है। उन्होंने तत्काल बगोदर- सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों धनंजय कुमार राम को मामले से अवगत कराते हुए अपराधियों की धर - पकड़ का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में बगोदर के हरिहरधाम के निकट सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी बीच दो बाइक से आ रहे चारों अपराधी पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान को देखकर पुनः बाइक पीछे घूमाकर भागने लगे। इसी बीच एक बाइक के पीछे बैठे रंजीत कुमार साव को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी सघन तलाशी लेने पर चार देसी कट्टा, 7. 55 एमएम 11 जिंदा कारतूस, 8 एमएम का 8 जिंदा कारतूस और आईफोन बरामद किया गया।

पकड़े गए अपराधी ने पुलिस को बताया कि मधुपुर थाना क्षेत्र से हथियारों को खरीदारी की गई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मधुपुर पहुंचकर अन्य तीनों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों को धर दबोचने में एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस उपाधीक्षक कैलाश महतो, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, पुअनि जय प्रकाश एवं बगोदर थाना के सशस्त्र बल के जवानों का योगदान रहा। 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में सुधीर कुमार यादव, एंकर दास एवं मो आरिफ का अपराधिक इतिहास रहा है। चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट के कई मामले मधुपुर, मारगोमुण्डा एवं बुढ़ई थाना में दर्ज है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,278