Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण यूट्यूब पर रिलीज

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण यूट्यूब पर रिलीज
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण यूट्यूब चैनल वीइसी फिल्म भक्ति पर रिलीज कर दी गयी हैं, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं संदेश की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर है। 

फिल्म में गायक सुरेश वाडकर, अनूप जलोटा, महालक्ष्मी अय्यर और भवानी पांडेय ने अपनी मधुर आवाज में गीतों को गाया है। फिल्म के निर्माता लेखक गजानंद पाठक और निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्रा है। फिल्म में हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का संगीत मधुर व कर्णप्रिय है। जिसके संगीतकार अजय मिश्रा है।

मौके पर अभिनेता अमरकांत राय, चांदनी झा, मुकेश राम प्रजापति, मनोज पांडेय, संजय तिवारी, अजीत अरोरा, दीपक घोष, चंचला राय, प्रशांत पांडेय, त्रिदेव, अभ्यांश, सुहान और श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने अभिनय किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,494