एंजेल मेरिना होंगी कार्यक्रम की जज
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पहली बार मिस यूनिवर्स इंडिया (झारखंड) प्रतियोगिता होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 2 और 3 अगस्त 2024 को पतरातू रिसोर्ट में किया जा रहा। यह जानकारी क्यून आॅफ इंटरनेशनल टयूरिज्म एंजेल मेरिना तिर्की ने दी। उन्होंने बताया कि मिस यूनिवर्स झारखंड के चयन के लिए दिल्ली से आने वाले जजों पैनल में एंजेल मेरिना तिर्की भी होंगी।
उन्होंने बताया कि 19 चयनित लड़कियों में से मिस यूनिवर्स झारखंड चुना जायेगा। झारखंड की विजेता नयी दिल्ली में होने वाली मिस यूनिवर्स इंडिया में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। मिस यूनिवर्स झारखंड का आयोजन बेडएक्स कॉरपोरेट इवेंट मैनेजमेंट द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स के राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद भी पहुंच रहे हैं। वहीं तान्या शर्मा आफिशियल मेंटर हैं।
इस कार्यक्रम की मेजबानी को लेकर उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक बड़ा अवसर है। इससे झारखंड की लड़कियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ-साथ हमारे झारखंड के पर्यटन, कला और संस्कृति, हस्तशिल्प और पतरातू झील के सुंदर दृश्य को भी बढ़ावा मिलेगा।