Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

19 को रिलीज होगी नागपुरी फिल्म खोटा सिक्का फन अनलिमिटेड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
19 को रिलीज होगी नागपुरी फिल्म खोटा सिक्का फन अनलिमिटेड
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अन्वी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी नागपुरी फिल्म खोटा सिक्का फन अनलिमिटेड 19 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची के सभी सिनेमा हॉल में लगने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। 

झारखंड के लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने वाला है। इस फिल्म की बात करें तो नागपुरी भाषा की यह पहली कॉमेडी फिल्म है। जिसमें लगभग 100 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया है। 

इस फिल्म में विवेक नायक, नितेश कच्छप, राजू तिर्की, रंजू मिंज, नारयण महली, चांदनी बड़ाईक, अर्पिता दास, मानिता अंकिता, दीपाली, सतीश सहदेव, नीरज वाट्स, आरोजीत लोहरा आदि कलाकारों ने उम्दा काम किया है। फिल्म के निर्माता विभाष खलखो एवं अंजली रूपम कुजूर हैं। निर्देशक अनमोल खलखो एवं डेविड सेम, संगीत विवेक नायक, ऋषि वर्मा एवं अनिकेत वर्मा का है। फिल्म की कहानी रंजू मिंज ने लिखी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,945