एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आयी है। बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते बुधवार एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली।
उनके निधन की खबर से हताश उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। स्मृति बिस्वास ने अपने नासिक रोड स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और 100 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया।
बता दें, स्मृति बिस्वास हिंदी और बंगाली सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई दिग्गजों के साथ काम किया था और इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी थीं।