Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

संजय मिश्रा के साथ बिक्रम सिंह अभिनीत लघु फिल्म त्वमेव सर्वम जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीमिंग

संजय मिश्रा के साथ बिक्रम सिंह अभिनीत लघु फिल्म त्वमेव सर्वम जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीमिंग
विज्ञापन

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क (मुंबई)। एमके आर्ट्स एवं सरस्वती प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित नवीनतम प्रस्तुति शॉर्ट फिल्म त्वमेव सर्वम का जियो सिनेमा पर फ्री स्ट्रीमिंग जारी है। जिसका म्यूजिक वीडियो रेड रिबन म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है। 

लघु फिल्म मध्य प्रदेश के जॉइंट कलेक्टर डॉ जीवन एस रजक के जीवनवृत्त पर आधारित है। जिसमें जीवन एस रजक के पिता मूलचंद का किरदार बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा और जीवन का किरदार अभिनेता बिक्रम सिंह ने निभाया है। 

बिक्रम सिंह इसके पहले भी चार शॉर्ट फिल्मों पसंद न पसंद, शॉर्टकट, वजह, एक अजनबी शाम में मुख्य किरदार कर चुके हैं। साथ ही आगामी फिल्में भी बिक्रम सिंह की रिलीज के कगार पर हैं। बिक्रम की लघु फिल्मों को देश विदेश के फिल्म फेस्टिवल में सराहा जाता है।

वहीं इनकी कई लघु फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जा चुका है। जीवन एस रजक के किरदार को बिक्रम सिंह ने बखूबी करने का प्रयास किया है, जो काफी बेहतर हैं और दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। बिक्रम ने सहजता के साथ अभिनय किया है और उन्हें जो भी अवसर मिला है। उसका उन्होंने सार्थक उपयोग किया है। 

बिक्रम अभिनय के साथ लेखन में भी रुचि रखते हैं। उन्होंने अब तक तीन उपन्यास और एक कहानी संग्रह लिखी है, जो प्रकाशित भी है। 35 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में मध्य प्रदेश के जॉइंट कलेक्टर डॉ जीवन एस रजक के पिता के संघर्षों को दिखाया गया है। 

मनोज तिवारी द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म के निर्माता रामपाल सिंह पठारिया, पटकथा लेखक विशाल विजय कुमार, डीओपी देवेंद्र तिवारी व डी कानन, गीतकार जीवन एस रजक, संगीतकार संजीव श्रीवास्तव, प्रोडक्शन डिजाइनर शिवेंदु शेखर और एडिटर चंदन अरोड़ा हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,733