Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

काम चालू है... 19 को होगी रिलीज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
काम चालू है... 19 को होगी रिलीज
विज्ञापन
  • राजपाल यादव अभिनीत फिल्म काम चालू है जी-5 पर 19 अप्रैल को होगी रिलीज, ट्रेलर ने बढ़ायी जिज्ञासा

एबीएन डेस्क। जितने लोग सड़क पर गड्ढों की वजह से होने वाले हादसे में मरते हैं। उतने आतंकवाद की वजह से नहीं मरते। राजपाल यादव अभिनीत आने वाली फिल्म काम चालू है के ट्रेलर में यह बात सामने आती है। जी-5 पर इसका ट्रेलर आउट कर दिया गया है। जिसे मिलियन्स में लोग देख रहे हैं। पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

राजपाल यादव और जिया मानेक की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में राजपाल यादव ने मनोज पाटिल का किरदार निभाया है। मनोज पाटिल अपनी बेटी की मौत का इंसाफ मांगते हुए नजर आ रहे हैं। एक सड़क दुर्घटना में उनकी पुत्री की मौत हो जाती है। जिसके बाद वह खुद सड़कों पर गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी लेते हैं। 

यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ उन्होंने अर्ध भी की थी। यह फिल्म 19 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। राजपाल यादव का लुक और उनका किरदार काफी अलग है। रियल स्टोरी से इन्सपायर्ड इस फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन