Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

16 को फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण हजारीबाग और गिरिडीह में होगी प्रदर्शित

16 को फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण हजारीबाग और गिरिडीह में होगी प्रदर्शित
विज्ञापन

एबीएन डेस्क, हजारीबाग/गिरिडीह। बहुप्रतीक्षित फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण का प्रदर्शन 16 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह में किया जायेगा। फिल्म 1 घंटा 36 मिनट की हैं।यह तीन शो में सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे एवं शाम 5 बजे लक्ष्मी सिनेमा हजारीबाग तथा राजमणि सिनेमा राजधनवार में दिखाया जायेगा। 

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण में हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया हैं। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर गायिकी से फिल्म को सनीतमय बना दिया हैं। फिल्म के निमार्ता गजानंद पाठक एवं निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र हैं। डॉ बिमल एक शिक्षाविद होने के साथ - साथ निर्देशक भी हैं। 

फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवनी पर आधारित हैं। श्री रामकृष्ण परमहंस की साधना एवं धर्म की सूक्ष्म और रहस्यमय बातों को जन सामान्य की भाषा में सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म धर्म एवं अध्यात्म की गहरी परतों को खोलते हुए गीत संगीत एवं भजन के साथ मनोरंजन भी करेगी। 

फिल्म के गीतकार डॉ हरे राम पांडेय,संगीतकर अजय मिश्रा हैं। वहीं छायांकन राहुल पाठक ने किया हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद, अमरकांत राय ने साधक श्री रामकृष्ण, गजानंद पाठक ने जगतगुरू श्री रामकृष्ण एवं श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने मां सारदा का किरदार किया हैं। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पांडेय, चंचला रॉय, दीपक घोष, प्रशांत कुमार पांडेय, संजय तिवारी समेत कुल 50 ने अभिनय की सुन्दर प्रस्तुति दी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 19,205