Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

दुनिया भर में नया रिकॉर्ड बना रहा रणबीर कपूर की एनिमल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दुनिया भर में नया रिकॉर्ड बना रहा रणबीर कपूर की एनिमल
विज्ञापन

रणबीर कपूर की एनिमल ने दुनिया भर में तोड़े रिकॉर्ड,  पार किया 700 करोड़ का आंकड़ा

एबीएन डेस्क। रणबीर कपूर अभिनीत एक्शन-ड्रामा फिल्म एनिमल ने एक दिसंबर को रिलीज के बाद से दुनियाभर में 757.73 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और प्रेम चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं। 

फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर फिल्म की कमाई के नवीनतम आंकड़े साझा किए। कंपनी ने लिखा- फिल्म एनिमल की रिकार्ड कमाई का सिलसिला 12वें दिन भी जारी रहा। 

फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 757.73 करोड़ रुपये की कमाई की है। सिनेमाघरों में जहां एनिमल शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं आलोचकों एवं दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म को महिला विरोधी और हिंसक बताते हुए इसकी आलोचना की है।

विज्ञापन