Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

दीवानगी के सीक्वल में काम करेंगे अजय देवगन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दीवानगी के सीक्वल में काम करेंगे अजय देवगन
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म दीवानगी के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी वर्ष 2002 में प्रदर्शित थ्रिलर फिल्म दीवानगी में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

कहा जा रहा है कि अनीस बज्मी एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं जो दीवानगी की कहानी को आगे ले जाये। फिल्म दीवानगी में अजय के किरदार तरंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हत्या के लिए दोषी ठहराये जाने से बचने के लिए स्प्लिट पर्सनैलिटी डिसआर्डर होने का नाटक करता है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने उनके वकील की भूमिका निभायी थी।

चर्चा है कि अजय देवगन ने ही अनीस बज्मी को दीवानगी फि दूसरी किस्त की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,162