Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

छोटे भाई अजिताभ के चलते फिल्मों में आया : अमिताभ बच्चन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छोटे भाई अजिताभ के चलते फिल्मों में आया : अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके फिल्मों में आने के पीछे उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन का हाथ है। अमिताभ बच्चन ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1969 में प्रदर्शित फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी। 

अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं। अमिताभ इन दिनों रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान अमिताभ ने अपने फिल्मों में आने की वजह बतायी।

अमिताभ ने बताया- मेरा एक छोटा भाई भी है। हमारी उम्र में पांच-छह साल का अंतर है। मैं हमेशा उसकी सुरक्षा के बारे में सोचता था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह फिल्मों में मेरे प्रवेश का कारण है। 

मेरे भाई ने ही सबसे पहले मुझसे कहा था कि तुम्हें फिल्मों में काम करना चाहिए। मैं कोलकाता में काम कर रहा था। उन्होंने बेहतरीन पोज के साथ मेरी तस्वीरें क्लिक की और भेज दीं। हालांकि, मुझे अस्वीकार कर दिया गया। लेकिन, उन्होंने ही वह विचार मेरे दिमाग में डाला, और मैंने यह करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,165