एबीएन डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने हाल ही में एक आलीशान गाड़ी खरीदी है। रानी ने इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं। लाल रंग की इस आलीशान मर्सडीज गाड़ी की फोटोज शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने लिखा, रानी और उसका नया रथ। मैं बहुत खुश हूं। फोटोज को कुछ ही देर में ढेरों लाइक्स मिल गए हैं और कई भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कॉमेंट बॉक्स में पाखी हेगड़े ने लिखा, वाओ दिल से बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हर्ट इमोजी बनाते हुए रानी को बधाई दी है। नी ने खरीदी आलीशान कार :
इसी तरह कई अन्य कलाकारों ने भी रानी चटर्जी को शुभकामनाएं दी हैं और उनसे पार्टी मांगी है। जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत तकरीबन 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इस चमचमाती कार को खरीदने वाली रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी स्टार हैं।