Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

मनोज वाजपेयी बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मनोज वाजपेयी बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित
विज्ञापन
  • 44वें डरबन फिल्म फेस्टिवल में जोरम के लिए मिला सम्मान

एबीएन डेस्क। मनोज वाजपेयी को साउथ अफ्रीका के 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जोरम के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मनोज वाजपेयी को फिल्म जोरम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। 

साथ ही फिल्म जोरम को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए पीयूष पुती को ये सम्मान दिया गया है। फिल्म के निर्देशक देवाशीष माखीजा हैं। 

यह फिल्म डरबन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फिल्म जोरम की टीम को बधाई दी है।

फिल्म जोरम में जीशान अय्यूब, तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म जोरम को जी स्टूडियोज और माखीजा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन