Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

एक साल बाद अब फिर से कृष की शूटिंग शुरू करेंगे राकेश रौशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एक साल बाद अब फिर से कृष की शूटिंग शुरू करेंगे राकेश रौशन
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। फिल्मकार राकेश रौशन का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म कृष 4 की शूटिंग एक साल बाद शुरू करेंगे।
राकेश रौशन ने अपने पुत्र ऋतिक रौशन को लेकर वर्ष 2003 में सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया बनायी थी। 

इसके बाद राकेश रौशन ने ऋतिक को ही लेकर वर्ष 2006 कोई मिल गया का सीक्वल कृष और वर्ष 2013 में कृष 3 बनायी। कृष फ्रेंचाइजी को खूब पसंद किया गया है। अब फैंस इस फिल्म के चौथे पार्ट यानी कृष 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राकेश रौशन ने कृष 4 पर अपडेट दिया है।

राकेश रौशन ने कहा कि अभी भी दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जा रहे हैं। इसलिए मैं सोच में पड़ गया हूं। क्योंकि कृष 4 एक बहुत बड़ी फिल्म है और दुनिया छोटी हो गयी है। आज कल बच्चे हॉलीवुड की सुपरहीरोज की फिल्में देख रहे हैं, जो 500-600 मिलियन डॉलर के बजट पर बनती हैं। 

वहीं हमारे पास कृष 4 बनाने के लिए 200-300 करोड़ रुपये हैं। आजकल जो भी फिल्में आ रही हैं। वह उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि कृष 4 नहीं बनेगी। बिल्कुल बनेगी। हम कृष 4 पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 

लेकिन आज की स्थिति को देखते हुए जहां फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, हम तुरंत कृष 4 पर काम शुरू नहीं करेंगे। एक साल तक तो नहीं। शायद उसके बाद कर सकते हैं।

विज्ञापन