Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

अब पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे सोनू सूद
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। अभिनेता सोनू सूद पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे। सोनू सूद पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आये हैं। सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट डाली है। जिसमें सोनू सूद ने लिखा है- मेरे प्यारे पंजाब, मेरा दिल तुम्हारे लिए दुखता है। 

चूंकि बाढ़ ने उस भूमि पर कहर बरपाया है, जिसने मुझे बड़ा किया है, ऐसे में मैं बेकार खड़ा रहना बर्दाश्त नहीं कर सकता। पंजाब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अब वापस लौटने का समय आ गया है। 

सोनू सूद ने लिखा- साथ मिलकर इस तूफान का सामना करेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे और जरूरतमंद साथी पंजाबियों के लिए मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में सूद चैरिटी फाउंडेशन का एक नंबर 78886-75107 भी जारी किया है। 

साथ ही लिखा है कि कोई जरूरतमंद इस नंबर पर हमें एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे। मदद उस तक पहुंचेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,704