Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति : 15 अगस्त के बेशब्री से इंतजार कर रहे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कौन बनेगा करोड़पति : 15 अगस्त के बेशब्री से इंतजार कर रहे लोग
विज्ञापन
  • इंतजार खत्म, इस दिन से शुरू होगा अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 जल्द ही टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने जा रहा है। पिछले 23 साल से इस क्विज रियलिटी शो के जरिए अमिताभ बच्चन ऑडियंस का मनोरंजन कर रहे हैं। एक बार फिर इस शो में बिग बी से आपकी मुलाकात कब से होगी। 

बता दें, एक नये अंदाज में कौन बनेगा करोड़पति का पहला एपिसोड अगले महीने 15 अगस्त को सोनी टीवी पर प्रीमियर होगा। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू होने वाले इस शो को लेकर अमिताभ बच्चन ने वादा किया है कि इस साल केबीसी में सब कुछ बदल जायेगा। 

23 साल पहले यानी साल 2000-2001 के दौरान कौन बनेगा करोड़पति का पहला सीजन स्टार प्लस पर ऑन एयर हुआ था। इस शो के साथ 70 एमएम की सक्रीन पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन ने टीवी पर डेब्यू किया था। हालांकि खूब लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद टीआरपी चार्ट पर केबीसी खास कमाल नहीं दिखा पायी थी। 

यही वजह है कि पहले सीजन के बाद मेकर्स ने शो से 4 साल का ब्रेक लिया था। 5 अगस्त 2005 को अमिताभ बच्चन केबीसी 2 के साथ फिर एक बार टीवी पर नजर तो आये, लेकिन इस कहानी में भी एक दुखद ट्विस्ट आ गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,707