Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

किसी भी अन्य जासूस से अलग है नीयत में मेरा किरदार : विद्या बालन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
किसी भी अन्य जासूस से अलग है नीयत में मेरा किरदार : विद्या बालन
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। विद्या बालन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म नीयत में उनका किरदार किसी भी अन्य जासूस से बेहद अलग है। अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म नीयत में विद्या बालन जासूस मीरा राव के रोल में नजर आयेंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करती देखी जाएंगी।

विद्या बालन ने कहा- मीरा राव किसी क्लासिक मर्डर मिस्ट्री में क्लासिक जासूस नहीं हैं। उनकी अपनी विशिष्टताएं हैं और चीजों को देखने का उनका नजरिया बिल्कुल अलग है। इतने अद्भुत कलाकारों के कारण हमने नीयत के सेट पर बहुत अच्छा समय बिताया। 

फिल्म नीयत में विद्या बालन के अलावा राम कपूर और राहुल बोस की भी अहम भूमिका है। फिल्म नीयत 07 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,710