Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

हर साल दो ही प्रोजेक्ट पर काम करेंगी सोनम कपूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हर साल दो ही प्रोजेक्ट पर काम करेंगी सोनम कपूर
विज्ञापन
  • फिल्मों को लेकर बहुत सेलेक्टिव रहेंगी सोनम कपूर

एबीएन डेस्क। सोनम कपूर का कहना है कि वह फिल्मों को लेकर बहुत सेलेक्टिव रहेंगी और हर साल दो ही प्रोजेक्ट करेगी। मैटरनिटी ब्रेक से लौटी सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में लीड रोल में नजर आयेंगी।

सोनम कपूर ने कहा- मैंने दो साल की छुट्टी ले ली; क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी और फिर अपने बेटे के साथ कुछ समय बिताना चाहती थी। अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं और मैंने दो प्रोजेक्ट पर साइन किये हैं, एक शो और एक फिल्म, जिस पर मैं काम करना शुरू करूंगी। 

यह अगले साल रिलीज होगी, क्योंकि फिल्में इसी तरह चलती हैं। फिर मेरा आइडिया हर साल दो कंटेंट बनाने का है, बस इतना ही, इससे ज्यादा नहीं क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ भी समय बिताना चाहती हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,955