Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

गुलाब बेच रही बच्ची को देख भावुक हुए बिग बी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुलाब बेच रही बच्ची को देख भावुक हुए बिग बी
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन ट्रैफिक के बीच गुलाब बेच रही एक बच्ची को देखकर भावुक हो गये। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि भारी बारिश में एक छोटी बच्ची ट्रैफिक के बीच अपने परिवार का पेट भरने के लिए फूल बेच रही थी। 

अमिताभ ने कहा कि मैं बड़ी देर से बच्ची को देख रहा था कि, कैसे वह कार की खिड़की के पास जाकर फूल खरीदने को बोल रही हैं। काफी कोशिश के बाद किसी भी गाड़ी वाले ने बच्ची से फूल नहीं लिया। यह दृश्य मैं काफी देर से देख रहा था। 

अमिताभ ने कहा मैंने उस बच्ची को अपने पास बुलाया और गुलाबों की कीमत पूछे बिना बच्ची को पैसे देकर उससे गुलाब ले लिए। मेरे पास इस ब्लॉग पर कहने के लिए और कुछ नहीं है, लेकिन कई लोगों को खिलाने की लिए मेहनत कर रही उस बच्ची का चेहरा याद है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,221