Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

जलसा के बाहर फैंस से हर रविवार नंगे पैर मिलते हैं अमिताभ बच्चन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जलसा के बाहर फैंस से हर रविवार नंगे पैर मिलते हैं अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस से नंगे पैर मिलते हैं। अमिताभ बच्चन 40 वर्षों से हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं। फैंस से मुलाकात के दौरान अमिताभ बच्चन को अक्सर नंगे पैर देखा गया है। अमिताभ ने बताया है कि आखिर क्यों को फैंस से नंगे पांव मिलने आते हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वह बाहर जुटे प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन ने लिखा है, मुझसे हमेशा यह पूछा जाता है कि नंगे पैर प्रशंसकों से मिलने कौन जाता है? मैं उनसे कहता हूं- मैं जाता हूं। आप मंदिर नंगे पैर जाते हैं। रविवार को आने वाले मेरे शुभ चिंतक मेरे लिए मंदिर के समान हैं! आपको इससे कोई दिक्कत है क्या!

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,777