Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजादी के बाद पहली बार पिछले 9 साल में संविधान के अनुसार चली भारत की सत्ता : रघुवर दास

आजादी के बाद पहली बार पिछले 9 साल में संविधान के अनुसार चली भारत की सत्ता : रघुवर दास
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने रविवार को दावा किया कि आजादी के बाद से पहली बार पिछले नौ साल में भारत की सत्ता संविधान के अनुसार चली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र में सत्ता संभालने के नौ साल पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने यहां पहुंचे रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार के नौ साल भारत का स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा- आजादी के बाद पहली बार इन नौ साल में भारत की सत्ता संविधान के अनुसार चली है। हर भारतीय को संविधान के अनुसार उसका हक दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि इन नौ साल में पूरे विश्व में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दास का जिले के सांसद, विधायकों और भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 से ऊपर सीटें मिलेंगी; क्योंकि आज देश के सामने एक ऐसा नेता है जो विश्व विख्यात है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.