टीम एबीएन, लोहरदगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होप टीम के सदस्यों ने अपने अपने गांवों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ लिया। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने सीआरपीएफ के कमांडेंट को पौधा देकर आज के दिन की शुभकामनाए दी।
उसके बाद होप ऑफिस आकार आज के विशेष दिन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित साथियों से कहा कि कुछ वर्ष पूर्व से जो अचानक मौसम परिवर्तन से हम लोग जुझ रहे हैं उसका कारण हम खुद ही हैं। हमलोगो ने जो प्रकृति के साथ खेलवाड़ किया है जो नुकसान पहुंचाया है उसी का खामियाजा हम अभी भुगत रहे हैं।
यदि हम अभी भी नहीं सुधरे तो फिर और भी बुरा दौर से गुजरना पड़ेगा इसलिए हमे ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाना है। हम जो भी बीज वाले फल खाते हैं खाने के पश्चात उसके बीज को धोकर हमलोग नर्सरी तैयार कर सकते हैं। साथ ही साथ खुद एवम अपने बच्चों को उनके जन्मदिन पर पौधा लगाने हेतू प्रेरित किया। तत्पश्चात सारे कार्यकर्ता होप कार्यालय में एक दूसरे को उपहार स्वरूप पौधा देकर एवम लगाकर आज के दिन को मनाया।