एबीएन डेस्क। सुष्मिता सेन की फेमस वेब सीरीज आर्या का दूसरा सीजन रिलीज होने को तैयार है. हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्या-2 का मोशन पोस्टर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुष्मिता हेलीकॉप्टर में बैठे बंदूक लेकर दिखाई दे रही है. इस दौरान सुष्मिता ने सफेद रंग की साड़ी कैरी किया है। अभिनेत्री ने मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा- ट्रेलर कमिंग. आर्या-2. शेरनी आ रही है, सबको बताएं,और शेयर करे, हॉटस्टार स्पेशल्स आर्या सीजन 2 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।
वेब सीरीज आर्या 2 में सुष्मिता सेन के किरदार के कुछ शेड्स निर्देशक राम माधवानी ने बनाए हैं .निर्देशक राम माधवानी का भी डिजिटल डेब्यू है. उनकी एक फिल्म धमाका हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। आर्या में सुष्मिता सेन ने सह-कलाकार चंद्रचूर सिंह, सिकंदर खेर, विकास कुमार, जयंत कृपलानी है। पांच साल बाद आर्या को लेकर सुष्मिता वापस आ रही है। शो में सुष्मिता को बतौर एक अच्छी मां और उनके संघर्षों को तक की यात्रा को दिखाया गया है. मोशन वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि सुष्मिता आर्या-2 में अपने पति का बदला लेगीं।