Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

छत्रपति में काम करेंगी नुसरत भरुचा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छत्रपति में काम करेंगी नुसरत भरुचा
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। फिल्म छत्रपति से श्रीनिवास बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है। नुसरत भरूचा ने कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं, लेकिन थोड़ी सी नर्वस भी हूं क्यूंकि यह मेरी पहली पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म है और मेरे लिए छत्रपति से बेहतर फिल्म नहीं हो सकती है। फिल्म से जुड़े कलाकार, टेक्निशियंस और मेरे को स्टार श्रीनिवास के साथ काम कर के बेहद उत्साहित हूं।

श्रीनिवास ने कहा, नुसरत के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत ही कंफर्टेबल फील करवाया। छत्रपति हमारे लिए बहुत खास हैं, और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक 12 मई को रिलीज़ होनेवाली इस फिल्म को पसंद करेंगे।

वीवी विनायक द्वारा निर्देशित और वी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित डॉ जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) प्रस्तुत छत्रपति, एसएस राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जिसमे प्रभास लीड रोल में नजर आये थे। इस फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को देश भर में रिलीज होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,449