Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
मनोरंजन

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

कॉलर ने पुलिस को बताई तारीख 

एबीएन डेस्क। अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक बार फिर से मुंबई पुलिस के पास सलमान खान को धमकी देने वाला फोन आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन आया था। 

पुलिस कॉलर की तलाश में जुटी हुई है। यह धमकी ऐसे समय में दी गई है जब सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई, किसी की जान के प्रमोशन में लगे हुए हैं। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिलने के बाद हाल ही में सलमान खान ने बुलटे प्रूफ गाड़ी खरीदी है। 

इस बार धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वह 30 तारीख को सलमान खान को मारेगा। इससे पहले सलमान खान को गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकी वाला मेल मिला था। बाद में पता चला था कि इस मेल का कनेक्शन यूके से है। ईमेल में जो नंबर लगा था वह यूके का था।  

धमकी देने वाले शख्स ने मुंबई पुलिस को अपना नाम रॉकी भाई बताया। उसने दावा किया कि वह जोधपुर का रहने वाला एक गोरक्षक है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धणकी मिलने के बाद ऐक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें हथियार रखने का लाइसेंस भी दिया गया है। 

सलमान खान और उनके परिवार को बीते कुछ महीनों से धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उनका परिवार सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस सलमान खाने के शेड्यूल में परिवर्तन भी करवाती है। सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में पुलिस उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है। उनके इवेंट के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गयी थी।

विज्ञापन