Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

अब आमिर खान करेंगे एक्शन फिल्म में काम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब आमिर खान करेंगे एक्शन फिल्म में काम
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले साल रिलीज हुई थी जो बॉक्स आफिस पर नकार दी गयी। इसके बाद से खबरें आने लगी कि आमिर ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया है।

बताया जा रहा है कि आमिर जल्द ही किसी एक्शन फिल्म में काम करने नजर आ सकते हैं। आमिर खान ने धूम 3, गजनी, सरफरोश और गुलाम जैसी एक्शन पर आधारित फिल्मों में काम किया है। 

बताया जा रहा है कि आमिर कई एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए उन्होंने यश राज फिल्म्स से भी बात की है। यदि सबकुछ सही रहा तो आमिर बहुत जल्द एक्शन फिल्म में नजर आयेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,985