Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

बोल्ड अंदाज के साथ जवान में नजर आयेंगी नयनतारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोल्ड अंदाज के साथ जवान में नजर आयेंगी नयनतारा
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा फिल्म जवान में बोल्ड अंदाज में नजर आयेंगी। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा की अहम भूमिका है। नयनतारा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 

जवान में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी में काफी बोल्ड अवतार में नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि जवान में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने पठान में किया था। 

नयनतारा पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में बिल्ला में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब जवान की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है। 

फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखायी देंगी। फिल्म जवान इस साल 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,985