Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

तुझे देखा तो ये जाना सनम… से ऑटो एक्सपो में शाहरुख ने लूटी महफिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तुझे देखा तो ये जाना सनम… से ऑटो एक्सपो में शाहरुख ने लूटी महफिल
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान  बीते काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी विवादों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में दिखाये गये कुछ डायलॉग्स ने काफी लोगों की बोलती बंद कर दी। लेकिन इसी बीच एक बार फिर से किंग खान चर्चा में हैं। अब ये तो सभी जानते हैं कि शाहरुख जहां भी जाते हैं छा जाते हैं। अपने चाहनेवालों को दिल कैसे जीतना हैं ये एक्टर बेहद अच्छे से जानते हैं। 

बीते दिन शाहरुख खान ने ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 में शिरकत की। शहारुख को इस इवेंट में देख सभी की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गयी। सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे... का मशहूर गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम... गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा किंग खान 45 लाख की कार के पास खड़े होकर अपनी दोनों बाहें फैलाकर अपना सिग्नेचर पोज करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

 सुपरस्टार के इस अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। शाहरुख ने अपने इस अंदाज से सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। एक्टर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, शाहरुख खान के चाहनेवालों की कोई कमी नहीं है। सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में शाहरुख के लाखों फैंस मौजूद हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,875