Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ का पहला गाना ‘जेडा नशा...’ रिलीज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ का पहला गाना ‘जेडा नशा...’ रिलीज
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ऐन एक्शन हीरो का पहला गाना जेडा नशा गुरुवार को मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस गाने को आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के डांस मूव्स और दोनों की कमेस्ट्री कमाल लग रही है। आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो का ये गाना अमर जलाल और फरीदकोट के गाने तेरा नशा-नशा अखां विच भावे मेनू गाने का रीमिक्स है, जिसे इसके ओरिजिनल सिंगर अमर जलाल, आईपी सिंह, हरजोत कौर के साथ श्रीलंकन सिंगर योहानी ने अपनी आवाज में गाया है। गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स अमर जलाल और बल्ला जलाल ने लिखे हैं। 
फिल्म का यह गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर बात करें फिल्म की तो आयुष्मान खुराना पहली बार इस फिल्म के जरिये अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। एन एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना मानव नाम के फिल्म सेलिब्रिटी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि, जयदीप अहलावत पॉलीटीशियन भूरा सोलंकी के रोल में हैं, जो पहलवानी का शौक भी रखता है। फिल्म की कहानी नीरज यादव ने लिखी है। टी सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को आनंद एल राय और भूषण कुमार संयुक्त रुप से प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर ने किया है । ऐन एक्शन हीरो इसी साल 2 दिसंबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,938