Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग : आज पटियाला हाउस कोर्ट में होगी जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका पर सुनवाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मनी लॉन्ड्रिंग : आज पटियाला हाउस कोर्ट में होगी जैकलीन फर्नांडिस की जमानत याचिका पर सुनवाई
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की रेग्यूलर जमानत याचिका पर गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में अंतरिम बेल दे दी थी। जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने एएनआई से बात करते हुए कंफर्म किया कि जैकलीन फर्नांडिस गुरुवार को होने वाली अदालती कार्यवाही में शामिल होंगी। वहीं ईडी ने जैकलीन की रेग्यूलर जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि एक्ट्रेस ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। ईडी ने ये भी जिक्र किया है कि जैकलीन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में बता दिया गया था। वह कोई साधारण नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनके पास काफी फाइनेंशियल रिसॉर्स हैं। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया गया था। इसमें कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,488