Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

फ्रेडी में काम कर बहुत खुश हैं कार्तिक आर्यन

फ्रेडी में काम कर बहुत खुश हैं कार्तिक आर्यन
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म फ्रेडी में काम कर बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ‘फ्रेडी’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कार्तिक इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा, मैं फ्रेडी का हिस्सा बनकर खुद को लकी मानता हूं। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है जिसे मैंने पहले नहीं देखा है। इसने मुझे अपने क्राफ्ट के साथ एक नये प्रयोग करने का मौका दिया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसकी रिलीज का मुझे भी बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद करता हूं कि ऑडियंस को मेरा ये नया अवतार पसंद आएगा। शशांक घोष के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में कार्तिक के साथ अलाया एफ भी नजर आयेंगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,542