Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

रांची : 29 तक छाये रहेंगे बादल, बारिश को लेकर येलो अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : 29 तक छाये रहेंगे बादल, बारिश को लेकर येलो अलर्ट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में 29 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार सभी दिन एक से दो बार हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश के आसार है। अगले चार दिनों तक रांची में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक तापमान बना रहेगा। वहीं पूरे राज्य में 25 और 26 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गर्जन व वज्रपात की आशंका है। उधर, रांची में मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद राजधानी और आसपास के जिलों में खूब बारिश हुई। दोपहर तीन बजे के बाद मात्र आधे घंटे के दौरान ही 15.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते कई जगह जलजमाव हो गया। बिहार से पंजाब तक टर्फ बनने से हुई बारिश : मौसम विभाग के अनुसार बिहार के दक्षिण-पूर्व से लेकर पंजाब तक एक टर्फ बनने से रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान कोडरमा में सबसे ज्यादा 25.4 और हजारीबाग में 23.0 मिमी बारिश हुई। जबकि चाईबासा में 21.3 मिमी बारिश हुई। साहिबगंज, रांची, गोड्डा, लातेहार आदि में छिटपुट बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान रांची में दिन के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी का तापमान 23 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,826