Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : अभी बारिश से राहत की नहीं है गुंजाइश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अभी बारिश से राहत की नहीं है गुंजाइश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय है। जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 24 घंटे बारिश की संभावना : मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 18 सितंबर के दिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभवना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभवना बनी हुई है। 17-18 सितंबर को लेकर अलर्ट जारी : मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में देवघर के सुजानी में 84.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 17 और 18 सितंबर को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। साथ ही बादल गरजने और वज्रपात की संभावन भी जताई गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,086