Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : दो दिन तक राज्य में बारिश-वज्रपात को लेकर अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : दो दिन तक राज्य में बारिश-वज्रपात को लेकर अलर्ट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गुरुवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। वर्षापात और वज्रपात लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, बिजली के खंभों से दूर रहने और पेड़ के नीचे ना खड़े होने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम ठंडा बना रहेगा और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। विभाग से अपील की गई है कि लोग बिजली के खंभों और पेड़ से दूर रहें। बुधवार को भी राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर इलाकों में रुक रुक कर बारिश होती रही। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। झारखंड में इस बार सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। जिसमें मानसून में 644.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि 873.8 मिमी बारिश की उम्मीद जताई गई थी। इस बार राज्य में 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बारिश कम होने के कारण किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई इलाकों में सूखे के भी हालात पैदा हो गये थे। राज्य में कम बारिश के कारण 145 प्रखंडों में सुखाड़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसके अलावा 98 प्रखंडों में आंशिक सुखाड़ के हालात हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,602