Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : कई इलाकों में 13 तक भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कई इलाकों में 13 तक भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश हो सकती है। इससे निम्न दबाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण पूर्वी इलाके यानी कोल्हान और संथाल परगना के लिए 11 और 12 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही गर्जन और वज्रपात की भी आशंका विभाग ने जताई है। रांची में इन दिनों एक तरफ सुबह में जहां तेज धूप निकलती है तो तो वहीं शाम होते-होते मौसम सुहाना हो जाता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसकी वजह से 11 सितंबर से 13 सितंबर तक राज्यभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,600